
उदित वाणी, जमशेदपुर: जैक की ओर से मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया. जमशेदपुर के बिष्टुपुर रामकृष्ण मिशन स्कूल का छात्र अभिजीत कुमार शर्मा ने 500 में 490 अंक लाकर जैक बोर्ड का झारखंड टॉपर बनने को गौरव हासिल किया है. स्कूल के प्रचार्य पंकज कुमार साहा ने बताया कि पढ़ने में मेघावी अभिजीत से हमें बहुत उम्मीदें थी. वह उम्मीदों पर खरा उतरा है. गणित और हिंदी में 100 में 100, विज्ञान में 100 में 99 अंक हासिल किया है.
कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 निवासी अभिजीत ने झारखंड टॉपर बनकर शहर का नाम रौशन किया है.
जैक बोर्ड का झारखंड टॉपर अभिजीत कुमार शर्मा ने कहा कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है, लेकिन उसका सपना आईएस आईएएस बनने का है. परीक्षा के पहले वह नियमित पढ़ाई करता था. प्री बोर्ड में उसके अंक अच्छे आए थे. इस कारण से उसे उम्मीद थी कि वह अच्छे अंकों से पास करेगा.
रिजल्ट जारी होने के बाद वह जब स्कूल पहुंचा तब उसे पता चला कि वह झारखंड टॉपर है. यह सुनकर उसे विश्वासन नहीं हो रहा था. आगे भी वह कड़ी मेहनत से पढ़ाई जारी रखेगा. उसने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है.

