
उदित वाणी, जमशेदपुरः मानगो के पारडीह इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले सरकारी लाभ से वंचित गरीब परिवार को सरकारी सहायता प्रदान करने के लिए राशन कार्ड और दूसरे कागजात बनाए जा रहे हैं।
इस संबंध में कांग्रेस के जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष भवानी सिंह एवं भजोहरी महतो की देखरेख में शिविर लगाया गया, जहां वृद्धा पेंशन, विधवा, विकलांग, आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाने से संबंधित आवेदन लिया गया।
इस दौरान गुड्डू गुप्ता, बन्ना गुप्ता आईटी सेल के संस्थापक पप्पू सिंह, संजय तिवारी, अजय मिश्रा, प्रकाश यादव, बबलू सोरेन, राजाराम महतो, हराधन महतो, किस्टो सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
Advertisement
<

