
उदित वाणी, लातेहार : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पलामू एसीबी टीम ने रविवार को लातेहार प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम सह एमटीएस अजय भारती को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने धर्मपुर स्थित उनके डेरा पर भी छापेमारी कर तलाशी ली. इसके उपरांत अजय भारती को टीम अपने साथ पलामू ले गई.
सूत्रों के अनुसार, अजय भारती ने अपने किसी कार्य के एवज में एनएम से दस हजार रुपये की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की और शिकायत सत्य पाई गई. तत्पश्चात टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लातेहार में हड़कंप मच गया.
Advertisement
<

