
उदित वाणी, रांची : झारखंड महिला कांग्रेस की कमान गुंजन सिंह को सौंपी गई. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने शनिवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष समेत नई प्रदेश कार्यकारिणी व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी है. नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 महासचिव, 7 सचिव एवं 10 जिलाध्यक्ष शामिल हैं. वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी बॉबी भगत और सुंदरी देवी को सौंपी गई है.
महासचिव के पद पर इंदु लेखा भगत, मीनू सिंह, नेहा कुमारी, सुषमा कुमारी, रजनी बंसल, अजंता समद, लैला परवीन, विनीता देवी, बिंदी देवी, इंदु सिंह और बेबी देवी की नियुक्ति की गई है. प्रदेश सचिव रिया तिर्की, हीरा हिलारिया एक्का, शहनाज खातून, दुर्गा शर्मा, संगीता बेक और अनिता देवी बनाई गई. जिलाध्यक्षों में धनबाद में सीता राणा, सिमडेगा में जोसीमा झाकसा, खूंटी में सुनीता गोप, रांची ग्रामीण में मीरा तिर्की, रांची महानगर में नीतू देवी, लोहरदगा में सीमा परवीन, रामगढ़ में मंजू जोशी, लातेहार में अनिता देवी, पलामू में रेखा सिंह व देवघर में प्रमिला देवी जिला अध्यक्ष नियुक्त की गई है.

