
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोपाल मैदान बिष्टुपुर में चल रहे स्वदेशी मेला के दूसरे दिन शहरवासियों की अच्छी-खासी भीड़ रही. देश भर से आए हस्तशिल्पियों द्वारा अपने उत्पाद के प्रदर्शित करने के बाद मेला मुक्कमल रूप ले लिया है. इस बार मेले में वैसे उत्पाद भी आकर्षण के केन्द्र बने हुए हैं, जो ग्रामीण हस्तशिल्पियों के साथ ही घरेलू महिलाओं ने लगा रखे हैं.
स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के महत्व के बारे में बताते हुए मुख्य अथिति उत्तम नाथ पाठक ने कहा कि अपने हम यहां की बनी चीज़ों का उपयोग करें. दूसरे दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 16 स्कूल से आए बच्चों ने देश भक्ति गीतों में अपनी प्रस्तुति दी.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जे के एम राजू, अशोक गोयल, पंकज सिंह, अमर सिंह गुरजीत सिंह, अभिषेक बजाज, राजपति देवी, मधुलिका मेहता, मुकेश ठाकुर के अलावा अधिक संख्या में स्वदेशी समर्थक मौजूद थे.

