
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट के प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह तथा प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दीपावली के पूर्व भारत सरकार की भांति राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ता में 3% बढ़ोतरी करने की घोषणा करने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता में 3% की वृद्धि कर दी गई है. इसके तहत केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया है. इस संबंध में बयान जारी कर नेतद्वय ने कहा कि अगर झारखंड सरकार के द्वारा राज्य कर्मियों एवं पेंशन भोगियों के लिए दीपावली एवं छठ के पूर्व महंगाई भत्ता घोषणा की जाती है, तो कर्मचारियों में हर्ष एवं उल्लास का माहौल बना रहेगा.

