
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर में इस वर्ष का दुर्गा पूजा पंडाल राजस्थानी संस्कृति की झलक बिखेर रहा है. मारवाड़ी-अग्रवाल समाज ने जयराम युथ सपोर्टिंग क्लब-प्रवीण सेवा संस्थान (मलखान सिंह पंडाल) कमिटी की भूरि-भूरि प्रशंसा की है, जिन्होंने पंडाल को राजस्थान की सभ्यता, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित कर आकर्षण का केंद्र बना दिया है.
राजस्थानी संस्कृति से सजा पंडाल
इस पंडाल में राजस्थान के उदयपुर का राजमहल, ग्रामीण परिवेश और पारंपरिक कला को बारीकी से दर्शाया गया है. सालासर बालाजी और झुंझुनूं की रानी सती दादी सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को पेंटिंग के माध्यम से दिखाया गया है, जिसने दर्शकों को खासा आकर्षित किया.
सम्मानित हुए अरविंद सिंह
प्रवीण सेवा संस्थान के संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह को राजस्थान की परंपराओं को भव्य पंडाल में जीवंत करने के लिए सम्मानित किया गया. मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा और पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन ने संयुक्त रूप से उनका स्वागत पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया. इस अवसर पर अरविंद सिंह ने कहा, *“राजस्थान का गौरवशाली इतिहास है और मारवाड़ी समाज सदैव सामाजिक कार्यों व समाजहित के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाता रहा है.”*
बड़ी संख्या में मौजूद रहे गणमान्य
इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मारवाड़ी सम्मेलन साकची के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. इनमें ओमप्रकाश रिंगसिया, महावीर मोदी, मंटू अग्रवाल, बबलु अग्रवाल, अजय भालोटिया, सन्नी संघी, सांवरमल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, दीपक चेतानी, राहुल चौधरी, कुशल गनेड़ीवाल, संजय शर्मा और नवीन पसारी प्रमुख रहे.
