
उदित वाणी, जमशेदपुर: पोटका के भाजपाइयों ने हाता में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त से मांग की है कि दुर्गा पूजा से पहले हाता-टाटा मुख्य पथ की मरम्मत की जाए। जिप सदस्य सूरज मंडल ने कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग का ध्यान आकृष्ट करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए दुर्गा पूजा से पहले सड़क की मरम्मत अविलंब कराई जाए, अन्यथा भाजपाई सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र नाथ सरदार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री गणेश सरदार, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप दे और श्यामल महाकुर उपस्थित थे।
Advertisement
<

