
उदित वाणी, जमशेदपुर : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने स्टेशन रोड, ग़महरिया के बागान निशित गोराई के आगे के उपचार हेतु 53 हजार रुपए की राशि प्रदान की है. मंडली की टीम के द्वारा श्री गोराई के आवास पर जाकर उक्त राशि प्रदान की गई है. उल्लेखनीय है कि मंडली पुत्र निशित गोराई पिछले 6 महीने से बीमार चल रहे है. तीन महीने पहले उन्हें क्लोन कैंसर होने का पता चला.
पहले टीएमएच और फिर हैदराबाद में उनका उपचार चला. और प्रारंभिक उपचार में ही जो सारी जमा पूंजी खत्म हो गई. सदस्य जयंत गोराई के माध्यम से यह मामला मंडली के समझ पहुंचा, जिसमे उपचार के लिए आर्थिक मदद का अनुरोध किया गया था.
इस अवसर पर मंडली संस्थापक सह संरक्षक देवव्रत घोष सहित अध्यक्ष राजेश चाचरा, सचिव उज्जवल घोष, गौरंगो धर, मनीष मुखर्जी, बी बी लाल पाल, जयंत गोराई आदि उपस्थित थे.

