
उदित वाणी, जमशेदपुर: गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़ीसा गांव में गुरुबार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के अमरेश कर्मकार (23 वर्ष), पिता शंकर कर्मकार, ने अपने ही घर के पास नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिवार के अनुसार, अमरेश दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई घर पर ही मौजूद था, लेकिन देर रात हुई इस घटना का किसी को पता नहीं चला। सुबह जब परिजन और ग्रामीणों ने अमरेश को पेड़ से लटका देखा तो गांव में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही गालूडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
गांव में इस घटना से मातम छा गया है और हर कोई स्तब्ध है कि आखिरकार अमरेश ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

