
उदित वाणी, जमशेदपुर: इच्छापुर बस्ती, आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डन सिटी में दो दिनों तक रही गणेशोत्सव की धूम के बाद आज पूर्वाह्न 11.30 बजे भगवान गणेश की प्रतिमा का आज विसर्जन कर दिया या गया. इससे पहले प्रातः 9.30 बजे पूजा अर्चना हुई तथा उसके बाद आरती व पुष्पांजली का कार्यक्रम हुआ. तत्पश्चात दही_चूड़ा और फल प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं, घर_घर में लड्डू प्रसाद का वितरण भी हुआ. जबकि विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने गणेश जी को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर दीप दिखा या. इस अवसर पर अरविंद सिंह, एस के चौधरी, अनूप कुमार, पी एन पांडेय, योगेंद्र प्रसाद, राकेश रंजन, मुकेश कुमार, सुजान, रमेश यादव, राजकुमार महापात्र आदि उपस्थित थे. उक्त जानकारी राजीव रंजन एवं प्रशांत कांत प्रसाद ने संयुक्त रुप से दी.

