
उदित,वाणी,जमशेदपुर:-आदित्यपुर स्थित आशियाना आदित्य परिसर में श्री गणेश पूजा विधिपूर्वक और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई. यहां प्रतिमा स्थापना के उपरांत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना पंडित मुन्ना पांडे द्वारा सम्पन्न कराई गई, जिसमें मुख्य यजमान के रुप में शंकर गुरु नाथन उपस्थित थे .इस अवसर पर फ्लैट के निवासी, महिला-पुरुष, बच्चे एवं बच्चियों ने श्री गणेश की पूजा में उत्साहपूर्वक भाग लिया. जबकि संध्या समय सोसायटी के बच्चों-बच्चियों ने भक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और आनंद लिया. तत्पश्चात रात्रि में आयोजित भोग वितरण कार्यक्रम में काफी संख्या में फ्लैट के लोगों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया. उसके बाद पारंपरिक तरीक़े से धूमधाम और नृत्य-गीत के साथ प्रतिमा विसर्जन सम्पन्न हुआ.

