
उदित वाणी, जमशेदपुर : जिले में नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यदिवस पर दोपहर 1 से 2 बजे तक अंचल अधिकारी द्वारा अंचल कार्यालय में भूमि विवादों का निराकरण किया जा रहा है. इस व्यवस्था के अंतर्गत आज विभिन्न अंचलों से आए कुल 40 आवेदनों पर सुनवाई हुई. इनमें से 33 मामलों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया, जबकि 5 आवेदनों पर कार्रवाई जारी है.
अब तक की उपलब्धि
इस पहल के तहत अब तक कुल 1583 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 1408 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 164 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं.
उद्देश्य और प्रशासन की सख्ती
इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की भूमि संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है. उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लंबित आवेदनों का प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए.
