
उदित वाणी, पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हेसलबिल मोड़ के पास मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में उड़ीसा निवासी अनंत तुंग गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट आई.
हादसे के बाद अफरा-तफरी
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क किनारे से हटाया. इस दौरान थाना प्रभारी और किसन गुप्ता मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अनंत तुंग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका भेजा. वहां उसका इलाज शुरू हुआ.
कहाँ जा रहा था घायल?
जानकारी के अनुसार, अनंत तुंग टाटा से होते हुए हेसलबिल मार्ग से अपने घर उड़ीसा लौट रहा था. इसी दौरान मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई.
मददगार किसन गुप्ता की चर्चा
गौरतलब है कि किसन गुप्ता को पिछले महीने एक अन्य हादसे में घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाने और सहायता करने के लिए आरक्षी अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया था. इस घटना में भी उनकी तत्परता चर्चा का विषय बनी.

