
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के कलगीधर स्कूल के पास शनिवार देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई.
पहली पक्ष से गोलमुरी अटल क्लिनिक के पास रहने वाली सोनी चोबे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 17 अगस्त की रात करीब 9:20 बजे वह कलगीधर स्कूल के पास थीं, तभी उन पर जानलेवा हमला किया गया. इस मामले में उन्होंने अवतार सिंह, आरिफ समेत 15-20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है.
वहीं दूसरी पक्ष से केडी प्लैट केबुल टाउन निवासी नेहा कौर ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि रात करीब 10 बजे आरोपी कार से पहुंचे और गाली-गलौज के बाद मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया. उनकी प्राथमिकी में अवतार, आरिफ, शेरा सिंह, जग्गे सिंह, आकाश वाणिया और कार चालक को आरोपी बनाया गया है.
दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानेदार ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

