
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को बैंकिंग सेवा से जोड़ने हेतु लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीणों को बैंकिंग से होने वाले लाभ के बारे में बताया जा रहा है. सोमवार को पटमदा प्रखंड के लावा पंचायत में प्रखंड प्रशासन के सहयोग से बैंक ऑफ इंडिया द्वारा क्रियाशील एवं जन सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत पंचायत स्तरीय संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय, मुंबई से महाप्रबंधक शंकर सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में पटमदा प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग, आंचलिक प्रबंधक, जमशेदपुर अंचल पंकज मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही. साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 1 और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत 1 लाभार्थी को 2-2 लाख रुपए का बीमा क्लेम चेक भी प्रदान किया गया.
इस अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की संख्या:
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना: 425 पंजीकरण
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना: 1100 पंजीकरण
अटल पेंशन योजना: 108 पंजीकरण
पुनः वेरिफिकेशन (KYC): 1284 खाते
