
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में गणेश पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 27 अगस्त को होने वाले पूजा महोत्सव के लिए टेल्को स्थित बोंगो क्रिस्टी मैदान में 15 फीट ऊंचे गणेश पूजा पंडाल का भूमिपूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। पूजा अनुष्ठान पंडित अरुण मिश्रा द्वारा सम्पन्न कराया गया।

दिनेश कुमार ने बताया कि टेल्को कॉलोनी के युवाओं द्वारा यह आयोजन कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य गणेश पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इस वर्ष 75 फीट ऊंचा पंडाल तैयार किया जाएगा, जिसमें 15 फीट ऊंची गणेश जी की आकर्षक और अलौकिक प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
यह भव्य प्रतिमा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। टेल्को ही नहीं, बल्कि आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से भी श्रद्धालु इसे देखने आते हैं।
भूमिपूजन के मौके पर समिति के अध्यक्ष विकास शर्मा, अजित साहि, इक़बाल सिंह, शहीद शर्मा, बबलू मुखी, अवतार सिंह, विकास सिंह, संजय, राजेश्वर सिंह, रोशन, निखिल, समर, अक्षय, अधिराज तिवारी, रितेश शरण, अजित जायसवाल, सूरज प्रकाश और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

