
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का 63वाँ और इस वर्ष का 13वाँ रक्तदान शिविर लेकर आज गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत सचिवालय में संपन्न हुआ. यशपूर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार समाजसेवी बबलू प्रधान व राजकुमार नायक तथा ब्रह्मानन्द ब्लड सेन्टर के सहयोग से आहूत इस शिविर में कुल 44 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. इस अवसर पर मंडली संस्थापक सह संरक्षक देवव्रत घोष, यशपुर पंचायत के समाज सेवी राजेश महतो, श्यामा पदो गोराई, दिनेश हाँसदा, बैदू महतो, दिलिप महतो, राजेश कुमार महतो, पंकज कुमार गोराई सहित मंडली के उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा, मंटू सिंह मोदक, प्रकाश प्रधान, आशुतोष प्रधान, विश्वजीत प्रमाणिक, विष्णु दास, बी बी लाल पॉल, मिलन बेरा, देवप्रकाश गोराई, सुनिया नायक, शेखर शर्मा, रतन सिंह मुंडा, देवब्रत सिंह कुशवाहा, अजय कुमार आदि उपस्थित थे.

