
उदित वाणी, पोटका: पोटका प्रखंड के हल्दी पोखर पश्चिमी पंचायत भवन में आज आबुआ आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार, डीडीसी नागेंद्र पासवान, सीओ निकिता बाला, बीपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सिन्हा के अलावा झामुमो के कई प्रमुख नेतागण उपस्थित रहे.
विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर कुल 136 लाभुकों के लिए आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से आज 20 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया.
आबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को उनका स्वीकृत आवास सौंपने से उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी, इस उम्मीद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
Advertisement
<

