
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल का पांचवां वार्षिक सम्मेलन शनिवार को बिष्टुपुर स्थित “पितृ छाया” में आयोजित एक गया. सम्मेलन के प्रथम चरण में स्वागत भाषण अध्यक्ष अनिरुद्ध सेन ने दिया. इसके बाद पिछले दो वर्षों में भारत के सभी दिवंगत कलाकारों को तथा सदस्यों के दिवंगत परिवार जनों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. महासचिव सुभाष बोस ने पिछले दो वर्षों का गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला जिसमें वार्षिक शास्त्रीय संगीत सम्मेलन, मॉर्निंग रागा, ग़ज़ल संध्या, उभरते हुए कलाकारों के लिए कार्यक्रम, आगोमनी, होली मिलन, विजया मिलन, कलाकारों का वार्षिक वनभोज आदि प्रमुख रहा. कोषाध्यक्ष सुजीत राय ने पिछले दो वर्षों के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सभा ने स्वीकार किया. तत्पश्चात वर्तमान कमिटी को भंग कर दी गई.
नई टीम का हुआ चुनाव
सम्मेलन के दूसरे चरण में वर्ष 2025 से 2027 तक दो वर्षों के लिए कमिटी का चयन किया गया जिसमें अनिरुद्ध सेन – अध्यक्ष, विभा मिश्रा – मुख्य संरक्षिका, रोहिणी साठे तथा सुभाष बोस – उपाध्यक्ष, अनिल सिंह – महासचिव, अमिताभ सेन और बीरेंद्र उपाध्याय – संयुक्त सचिव, सुजीत राय – कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह – सह कोषाध्यक्ष के रूप मे चयनित किए गए. कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक बोस, हरि प्रसाद मुखर्जी, सूजन चटर्जी, अशोक दास, मनमोहन सिंह, सुनील सिंह, पवन चौबे, राकेश चौधरी, वर्षा चक्रवर्ती, मनोज पांडे, देबॉर्घ राय को चयनित किया गया. संरक्षक समिति में पूर्वी घोष, विद्युत कुमार घोष, पंडित असीम चौधरी, देवाशीष चटर्जी, देवब्रत मोइत्रा, डी एन उपाध्याय, सत्य प्रकाश तिवारी, डीडी सेन, अमिताभ चटर्जी तथा दीप कुमार मित्रा को चयनित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन श्री अमिताभ सेन ने दिया.

