
उदित वाणी, रांची : राज्य सरकार द्वारा राजकीय प्रेस से सर्वसाधारण के नाम परिवर्तन करने संबंधी गजट नोटिफिकेशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है. भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है. नाम परिवर्तन संबंधी इस भ्रष्टाचार और अनियमितता में बड़े खेल की आशंका है. हिंदू का मुसलिम और मुसलिम का हिंदू नाम भी परिवर्तित कर गजट नोटिफिकेशन किया गया है. इतना नहीं कई फर्मों के भी नाम बदल दिए गए हैं. नाम बदल कर इन फर्मों ने बैंकों से ऋण लेकर चपत लगाया जा रहा है.
इतना ही नहीं नाम परिवर्तन के आधार पर संबंधित व्यक्ति आधार कार्ड में बदलाव कर अपनी उम्र को भी बदल लिया है. इधर नाम बदलने या दस्तावेजों में संशोधन कराने की प्रक्रिया से जुड़े लोगों को अब बड़ी परेशानी होने लगी है. नियमानुसार किसी भी व्यक्ति के नाम में गलती होने या नाम बदलने की स्थिति में उसे अपने बदले हुए या संशोधित नाम को कानूनी रूप से वैध साबित करने के लिए भारत के राजपत्र में प्रकाशन कराना अनिवार्य होता है. जिसका काम केवल सरकारी प्रेस के अलावा किसी अन्य माध्यम से नहीं कराया जा सकता है.
