
उदित वाणी, आदित्यपुर : देशव्यापी भारत बंद की पूर्व संध्या पर सोमवार रात आदित्यपुर में मशाल जुलूस निकाला गया. इस जुलूस का नेतृत्व राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार और राजद जिलाध्यक्ष बैजू कुमार ने किया.
आकाशवाणी चौक से शेरे पंजाब चौक तक निकाला गया जुलूस
मशाल जुलूस की शुरुआत आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक से हुई और यह शेरे पंजाब चौक तक गया. यह जुलूस केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया गया था. इसका उद्देश्य 9 जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के प्रति समर्थन जताना था, जो विभिन्न मजदूर संगठनों के आह्वान पर आयोजित हो रही है.
कौन-कौन रहे शामिल?
इस मौके पर प्रदेश राजद उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, वरीय नेता डी.एन. सिंह, प्रदेश महासचिव बीरेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव राजेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, श्याम सुंदर सिंह यादव, बिंदेश्वरी सिंह, शंभू राय, राम सकलदेव चौधरी, अर्जुन सिंह और रविन्द्र प्रसाद सहित कई नेता शामिल रहे.
अन्य संगठनों का भी मिला समर्थन
जुलूस में पीएनवीएस के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान और महासचिव प्रमोद गुप्ता, इंटक जिलाध्यक्ष के.पी. तिवारी, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश सचिव जगदीश नारायण चौबे, कोल्हान मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बसंत प्रसाद, राजकुमार महतो, शशिकांत पांडेय, सुजीत कुमार, उमेश प्रजापति और चंदेश्वरी यादव की भी भागीदारी रही.

