
उदित वाणी, आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 17 नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है. जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने सभी प्रखंड क्षेत्रों से चयन कर इन मंडल अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी सौंपी.
मंडल अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी
नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को पंचायत कमिटी और ग्राम विकास कमिटी के गठन का निर्देश दिया गया है. यह संगठनात्मक विस्तार कांग्रेस के ग्रासरूट स्तर पर पकड़ को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है.
इन क्षेत्रों में हुए नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त
कुकड़ू – निर्देश मुर्मू
कुचाई – हीरालाल सरदार
ईचागढ़ (पूर्वी) – मनोज मंडल
ईचागढ़ (पश्चिमी) – बंधुराम महतो
खरसावां (भाग-09) – शंकर लोबादा
खरसावां (भाग-08) – हरि महतो
चांडिल (पूर्वी) – संजय लोहरा
चांडिल (पश्चिमी) – सुकेदेव महतो
नीमडीह (पश्चिमी) – नमिता गोप
नीमडीह (पूर्वी) – विष्णुपद सिंह
गम्हरिया (भाग-13) – अनादि महतो
गम्हरिया (पूर्वी) – बब्लू पूर्ति
गम्हरिया (दक्षिणी) – देवा महाली
राजनगर (भाग-16) – सावन सरदार
राजनगर (भाग-17) – सुधीर कुमार मुर्मू
राजनगर (भाग-15) – भुट्टा राउत
सरायकेला ग्रामीण – महेन्द्र सोरेन
प्रशिक्षण शिविर में मिलेगी रणनीति की सीख
जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने जानकारी दी कि सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को 13 जुलाई को चाईबासा में आयोजित कोल्हान स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होना है. इस शिविर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मार्गदर्शन देंगे.
शिविर में संगठनात्मक संरचना, जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की रणनीति और कार्यशैली पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रखंड/मंडल अध्यक्षों के साथ पर्यवेक्षक भी इसमें भाग लेंगे.

