उदित वाणी जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव पर एक बाइक सवार से मारपीट कर 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है. घटना का शिकार विजय यादव सोनारी के पंचवटीनगर का रहनेवाला है. वह दूध बेचने का कारोबार करते हैं. घटना शनिवार दिन के दूसरे पहर घटी. विजय यादव भैंस की खरीदारी करने मानगो की ओर गए थे. वहां से लौटते वक्त मरीन ड्रॉइव पर एक व्यक्ति ने हाथ देकर उन्हें रुकवाया. इस पर उन्होंने अपनी बाइक रोक दी. इससे पहले कि विजय यादव कुछ समझ पाते, बाइक रोकवानेवाले ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान विजय यादव के साथ जमकर मारपीट की गई. इस घटना में उनके चेहरे के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है. मारपीट करनेवाले ने उसी बीच विजय यादव के जेब से बीस हजार रुपये भी निकाल लिये और मौके से भाग निकला. घायल के मुताबिक मारपीट और रुपये लेकर भागनेवाला शख्स विजय वर्मा कपाली क्षेत्र का रहनेवाला है. इस घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है. वहीं, घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

