
उदित वाणी, गुमला : गुमला पुलिस ने बाईपास के पास एक ट्रक से शराब की 1 हजार 20 पेटी बरामद की है. शराब के इन बोतलों को रुई के नीचे छुपाकर बिहार ले जाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर वाहन की चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी. ये शराब की पेटियां रूई के नीचे दबाकर रखी गई थी. इस मामले में ट्रक चालक समेत सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये दोनों राजस्थान के बाड़मेर जिला के निवासी बताये जा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने बताया कि अवैध शराब लदी ट्रक छत्तीसगढ़ की ओर से आ रही थी.
Advertisement
<

