
उदित वाणी, रांची : 11 जुलाई से देवघर व बासुकीनाथ में आयोजित किये जानेवाले प्रसिध्द राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. दर्शन, सुरक्षा, सफाई पर खास जोर दिया गया है. वहीं इस बार प्रशासन द्वारा प्रसाद की कीमतें भी तय कर दी गई है. इस बार पेड़ा, चुड़ा और इलायची दाना की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि अगर कोई दुकानदार तय मूल्य से अधिक वसूलता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. यह व्यवस्था लाखों श्रद्धालुओं को उचित दर पर प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए की गई है.
पेड़ा- [800 ग्राम खोवा 200 ग्राम चीनी] 400 रूपये किलो
पेड़ा- [700 ग्राम खोवा 300 ग्राम चीनी] 360 रूपये किलो
रायपुर चुड़ा- 80 रूपये किलो
वर्द्धमान चुड़ा- 60 रूपये किलो
इलायची दाना- 80 रूपये किलो
