
उदित वाणी, चांडिल: अनुमंडल के कपाली ओपी में मंगलवार को धीरंजन कुमार ने प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आदित्यपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक धीरंजन कुमार तत्काल प्रभाव से मंगलवार को कपाली ओपी प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व यहां के ओपी प्रभारी रहे एस.आई सोनू कुमार को लाइन हाजिर किया गया। अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा कपाली ओपी में प्रभारी के रूप में पदस्थापित सोनू कुमार को किन कारणों से लाइन हाजिर किया गया। वहीं, बता दें कि नए धीरंजन कुमार इससे पूर्व पूर्वी सिंहभूम के कमलपुर थाना में प्रभारी के रूप में और पटमदा, बागबेड़ा, उलीडीह और सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना में सेवा दे चुके हैं। कपाली ओपी क्षेत्र में नशाखोरी सहित सभी गैर कानूनी धंधा को किसी भी हाल पर रोकना पहली प्राथमिकता है। वहीं उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पुलिस को अपराध नियंत्रण करने में सहयोग करने की अपील की।

