
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 24 जून है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है. इस माह का अधिपति ग्रह बुध है. आप बुध एवं शुक्र ग्रह से आजीवन प्रभावी रहेंंगे. आपका जीवन शान्ति और धैर्य का सूचक होगा. नेतृत्व गुण आपमें विशेष रूप से विद्यमान रहेगा. आपमें ईष्र्या की भावना भी पाई जाती है. आप बन सँवर कर रहना पसन्द करेंगे. विपरीत परिस्थितियाँ में आप सदैव मुस्कराते रहेंगे. आप व्यवस्थित और सुरुचिपूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहेंगे. आप किसी भी कार्य को बहुत ही शीघ्रता से करने की क्षमता रखेंगे. आप किसी एक स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पायेंगे. आप भावुकता से ओत-प्रोत रहेंगे. दूसरों की सेवा व सहायता करने के लिए आप सदैव तत्पर रहेंगे. फैशन सम्बन्धित वस्तुओं पर आप अधिक व्यय करेंगे. आप का गृहस्थ जीवन सामान्य सा रहेगा. भोग विलासिता की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा. आप आधुनिकता प्रेमी होंगे. आप शारीरिक श्रम की अपेक्षा मानसिक श्रम को अधिक महत्व देंगे. जीवन में सुख-समृद्धि के लिए अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना करें. अपने दैनिक जीवन में हल्का नीला एवं सफेद रंग का प्रयोग करें. शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें. हीरा रत्ïन की अंगूठी दायें हाथ की अनामिका अंगुली में धारण करें. मुफ्त में किसी वस्तु की चाह न करें. याचक को निराश न करें. भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
गौतम अडानी (Indian businessman)
24 जून, 1962

सुमोना चक्रवर्ती (Indian actress)
24 जून, 1988

- मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नम:
- व्रत : शुक्रवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 6, 15, 24
- अंक : 4, 5, 8
- मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
- वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
- रंग : हल्का नीला एवं सफेद
- जन्मरत्न : हीरा
- उपरत्न : सफेद पुखराज
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

