उदित वाणी, रांची : कुमारी अंजना जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय एवं विक्रम शर्मा कोल्हान विश्वविद्यालय के नये रजिष्ट्रार होंगे. इनके साथ ही राज्य के सात राजकीय विश्वविद्यालयों को लंबे अर्से बाद रजिस्ट्रार मिल गए. झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 29 मई को आयोजित साक्षात्कार के बाद गुरूवार को रजिष्ट्रार के पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा कर दी है. जेपीएससी द्वारा महिला विश्वविद्यालय व कोल्हान विश्वविद्यालय समेत बसंत कुमार झा को रांची विश्वविद्यालय, विमल कुमार मिश्रा को हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय, राधानाथ त्रिपाठी को धनबाद स्थित विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, नफीस अहमद को पलामू स्थित नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय व राजीव रंजन शर्मा को सिदो कान्हू विश्वविद्यालय दुमका के रजिस्ट्रार पद के लिए नियुक्ति की अनुशंसा की गई है. आयोग द्वारा इन पदों पर नियुक्ति के लिए 21 सितंबर 2023 को ही विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाया गया था. इधर आयोग द्वारा अब जल्द ही इन विश्वविद्यालयों में वित्त पदाधिकारी तथा परीक्षा नियंत्रक के लिए आवेदन आमंत्रित किया जायेगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
कुमारी अंजना Jamshedpur महिला विवि व विक्रम शर्मा कोल्हान विवि के होंगे नये रजिष्ट्रार
Advertisement
<

