उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का समापन बुधवार को कॉलेज ग्राउंड में हो गया. इसमें बीएड विभाग ओवरऑल चैम्पियन बना.
समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतंराष्ट्रीय हैंड बॉल कोच सह स्पोर्टस मैनेजर टाटा स्टील खेल विभाग के प्रमुख डॉ. हसन ईमाम मलिक थे. समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. हसन इमाम मलिक, महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह, खेल प्रभारी डॉ रणविजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्राचार्य डा अमर सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल एवं पौधा देकर किया गया. कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ रणविजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्र और छात्रा दोनों हिस्सा ले रहे हैं. खेल के तौर पर विभिन्न तरह की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है. इसमें कुल 14 खेल का आयोजन किया गया.
जिसमें इंटर से लेकर स्नातकोत्तर के छात्र छात्राए शामिल हुए. दौड़ के अलावा शॉर्ट पुट, डिस्कस थ्रॉ, जेवलिंग थ्रॉ, स्टंडिंग बोर्ड जंप, लांग जंप, ट्रीपल जंप मुख्य रूप से शामिल है. कार्यक्रम का संचालन डॉ अंतरा कुमारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ अशोक कुमार रवानगी ने किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के डा नीता सिन्हा, डा एस एन ठाकुर, ब्रजेश कुमार, डा संजय यादव, डा संजय नाथ, डा प्रभात कुमार सिंह, डा कृष्णा प्रसाद, डा आर एस पी सिंह, डा किरण दुबे, डा दुर्गा तामसोय, डॉ स्वाति सोरेन, डा शालिनी शर्मा, डा अनिल कुमार झा, डा मंगला श्रीवास्तव, बी एड के खेल शिक्षक डा अमित जाना, एफ बेक, के अलावा काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.
खेल के परिणाम :
1500 मीटर रेस में
प्रथम स्थान : दक्षिण सोरेन
द्धितीय स्थान: बीर सिंह बास्के
तृतीय स्थान :नीरज कुमार
100 मीटर दौड़ में
निखिल कुमार महतो प्रथम
अरूप महाकुड़ द्धितीय,
सौमोदित पाल तृतीय स्थान
100 मीटर बालिका दौड़ :
प्रथम : पम्मी कुमारी,
द्धितीय : बीजू मुर्मू
तृतीय :खुशी कुमारी
200 मीटर रेस
प्रथम : सौमोदिक पाल
द्धितीय स्थान : निखिल कुमार महतो
तृतीय स्थान : कौशिक महतो
200 मीटर बालिका दौड़ में
प्रथम :पिंकी सोरेन
द्धितीय : सरीना पूर्ति
तृतीय :प्रिया लौहार
800 मीटर बालक दौड़ में
प्रथम स्थान : राहुल कुमार
द्धितीय : बीर सिंह बास्के
तृतीय स्थान : आजाद बोयापाय
800 मीटर बालिका दौड़ में
प्रथम स्थान : बीजू मुर्मू
द्धितीय स्थान : अंजना कुमारी
तृतीय स्थान : मोनिका टोप्पों
3000 मीटर बालक दौड़
प्रथम स्थान : सूरज मुर्मू
द्धितीय स्थान : दखिन सोरेन
तृतीय स्थान : बीर सिंह बास्के
शॉर्ट पुट बालक में
प्रथम :सुनीत कुमार प्रधान,
द्धितीय स्थान : सागर मुर्मू
तृतीय स्थान : प्रदीप कुमार मुर्मू
शॉर्ट पुट बालिका वर्ग में :
प्रथम स्थान : अंजना पूर्ति
द्धितीय स्थान : अंशी हांसदा
तृतीय स्थान : टिंवकल दास
जेवलिंग थ्रॉ बालक वर्ग :
प्रथम स्थान :प्रदीप कुमार मुर्मू
द्धितीय स्थान :सेंट लोरेंस
तृतीय स्थान : सुनीत कुमार प्रधान
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।