
उदित वाणी, जमशेदपुरः जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के द्वारा नक्शा विचलन करने वाले भवनो पर करवाई करते हुए कुल 6 भवनों का बिजली-पानी काटने हेतु टाटा स्टील को प्रदान किए गए सूची के अनुरूप सोनारी थाना क्षेत्रांतर्गत नक्शा विचलित एवं बिना नक्शा के बनाया जा रहे बिजली पानी काटा गया एवं धातकीडीह में एक भवन सील करते हुए कुल 7 भवनों पर करवाई किया गया. उक्त अभियान में जमशेदपुर अक्षेस एवं जुस्को के संयुक्त अभियान दल शामिल थे एवं दूसरे दल में उडऩदस्ता दल के साथ नगर प्रबंधक, प्रभारी कर दरोगा के साथ क्षेत्रीयकर्मी शामिल थे.
सोनारी और धातकीडीह में जिन भवनों पर की गई कारवाई:
1) होल्डिंग संख्या सी 157 नया लाइन, सोनारी जी+4 जिसमें 2 तल नक्शा विचलन कर बनाए गए भाग में बिजली काटा गया.
2) होल्डिंग संख्या सी 320 बी ब्लॉक सोनारी जी बिना नक्शा के बनाया जा रहा था बिजली-पानी काटा गया.
3) होल्डिंग संख्या 150 बी ब्लॉक जी+2 सोनारी भवन नक्शा के बिना बनाया गया पानी कनेक्शन काटा गया.
4) होल्डिंग संख्या सी 242 क्च ब्लॉक जी+1 सोनारी भवन नक्शा के बिना बनाया गया बिजली-पानी कनेक्शन काटा गया.
5) सी 93 बी ब्लॉक सोनारी जी+5 जिसके नक्शा विचलित अंश में बिजली- पानी काटा गया.
6) होल्डिंग संख्या ई /19 ब्लॉक सोनारी जी +4 कार्य तेजी से चल रहा था बिजली-पानी काटा गया.
7) मो. याकूब होल्डिंग संख्या शून्य, गोदाम एरिया धातकीडीह, अवैध निर्माण कार्य चल रहा था भवन के निचले भाग को सील किया गया.


