
उदित वाणी कांड्रा: अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को राजनगर थाना क्षेत्र में सरजामडीह, बन्दोंडीह और चंदनखिरी में औचक छापेमारी की. प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत के नेतृत्व में खनन विभाग, राजनगर अंचल अधिकारी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया. इस दौरान दो ट्रैक्टर अवैध बालू से लदे मिले, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया. इसके साथ ही 12,400 सेफ्टी अवैध रूप से संग्रहित बालू भी जप्त किया गया.
ईचागढ़ में भी कार्रवाई, 3500 सेफ्टी पत्थर भंडारण पकड़ा गया
इससे पहले अहले सुबह ईचागढ़ थाना अंतर्गत सेरेंगडीह में निरीक्षण के दौरान खनन विभाग की टीम ने 3500 सेफ्टी अवैध पत्थर भंडारण को जब्त किया. जप्त वाहनों और अवैध भंडारण के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया जारी है.
माफियाओं की करतूतें उजागर, प्रशासन ने कसी नकेल
ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार लंबे समय से फल-फूल रहा है. माफिया सरकारी राजस्व की भारी क्षति पहुंचाते हुए अपने काले साम्राज्य का विस्तार करने में जुटे हैं. हाल ही में खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में 35 हजार सेफ्टी से अधिक अवैध बालू भंडारण को जब्त किया गया था.


