
उदित वाणी, रांची: कृषि एवं पशुपालन विभाग के सचिव अबुबकर सिद्दीक को खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. इनके साथ ही खान निदेशक अमित कुमार को झारखंड राज्य खनिज विकास निगम यजेएसएमडीसीद्ध का प्रबंध निदेशक बनाया गया है तथा अमित कुमार झारखंड राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन निगम लिमिटेड के एमडी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. ज्ञात हो कि पूर्व खान सचिव पूजा सिंघल को निलंबित किए जाने के बाद उक्त पद रिक्त थे. सिद्दीक पहले भी खान विभाग के सचिव के पद पर रह चुके हैं.
Advertisement
<

