
उदित वाणी, जमशेदपुर: आपको जन्मदिन की हाॢदक शुभकामनाएँ. आपका जन्म तारीख 14 दिसम्बर है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बुध है. आपका जन्मांक मिथुन एवं कन्या राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है. आप आजीवन वृहस्पति एवं बुध ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे. आप प्रभावशाली व्यक्ति के धनी होंगे. आप चंचल प्रवृत्ति के दयालु एवं मिलनसार व्यक्ति होंगे. आपका जीवन गतिशील रहेगा. आपके विचार अस्थिर होंगे. आप किसी के अधीन नहीं रहना चाहेंगे. आप स्वतन्त्र एवं आधुनिक विचारों के व्यक्ति होंगे. आपमें त्वरित निर्णय क्षमता रहेगी. आपको जीवन के हर क्षेत्र में कठिनाइयों से जूझना पड़ेगा. कभी-कभी आप कई कार्य को एक साथ करने की कोशिश करेंगे. जिससे नुकसान सम्भव होगा. आपमें असाधारण विश्लेषणात्मक क्षमता होगी. आप अपने को जैसा देश वैसा भेष के अनुरूप ढाल लेंगे. आप खाली हाथ बैठना पसन्द नहीं करेंगे. आपकी कल्पनाशक्ति अत्यन्त उर्वर एवं प्रखर होगी. कला-संगीत सौन्दर्य प्रेमी होंगे. दाम्पत्य जीवन आपका सामान्य रहेगा. आपका जनसम्पर्क विस्तृत होगा. आपको जनसम्पर्क का लाभ भी मिलेगा. सेवा भावना प्रबल होगी. प्रतिकूल समय में अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें. अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का सदुपयोग भरपूर करें. बुधवार के दिन हरे रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें. शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें. समाज सेवा निष्काम भाव से करें. गाय को मीठी रोटी नियमित रूप से खिलावें. परोपकारी बनें.
आज आप अपना बर्थडे इन खास लोगों के साथ मना रहे हैं-
कुलदीप यादव(Indian Cricketer)
14 दिसम्बर, 1994

राज कपूर (Indian Actor)
14 दिसम्बर, 1924

आपके लिए अनुकूल :-
- मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नम:
- व्रत : बुधवार
- दिन : रविवार, गुरुवार एवं शनिवार
- दिनांक : 5, 14, 23
- अंक : 4, 6, 8
- मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
- वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
- रंग : सफेद एवं हरा
- जन्मरत्न : पन्ना
- उपरत्न : एक्वामैरीन
- जड़ी : विधारा की जड़
- दिशा : उत्तर
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—21 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

