
उदितवाणी, जमशेदपुर: शनिवार 23 नवंबर को होने वाली मतगणना में जीते कोई, लेकिन जश्न की तैयारी अभी से होने लगी है.
शुक्रवार को लड्डू बनाने का काम युद्ध स्तर पर चला. कई टन लड्डू बनाये जा रहे. फूल माला का भी ऑर्डर दिया जा चुका है.
शनिवार को ताजे फूल सीधे कोलकाता से आयेंगे. बैड बाजा की भी बुकिंग की जा चुकी है. जीत पर आम लोगों को बधाई देने के विज्ञापन भी बन रहे हैं. कई फ्लैक्स वालों के लिए तो ऑर्डर की भरमार हो चुकी है. जीत को लेकर आश्वस्त प्रत्याशी और समर्थक इस तैयारी को अंतिम रूप दिला रहे हैं.
Advertisement
<

