उदित वाणी, जमशेदपुर: पहले चरण के चुनाव की समाप्ति के बाद कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने दूसरे चरण के चुनाव में प्रचार की कमान संभाल ली है. इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक के रुप में बन्ना गुप्ता रामगढ़ और धनबाद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं. उन्होंने रामगढ़ में आयोजित वैश्य समाज की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग विशेष कर वैश्य समुदाय को अपनी संख्या और ताकत को पहचानना होगा. बन्ना गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने पिछड़े वर्ग को मान – सम्मान दिया है, अब हमारा कर्तव्य है कि हमलोग इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता देवी को भारी बहुमत से जिताएं. उन्होने कहा कि राजनीति में लड़ाई हार और जीत की नहीं,बल्कि सिध्दांत,विचार, मान और सम्मान की होती है. वैश्य समुदाय राम मनोहर लोहिया, जमना लाल बजाज, महाराजा अग्रसेन, वीर भामाशाह को मानने वाला समुदाय है. आवश्यकता है कि यह समुदाय अब जागरूक हो कर अपनी राजनैतिक ताकत को पहचाने. इसके लिए हमें एकतरफा वोट करने की आवश्यकता है. आयोजित सभा में राजेंद्र साहू, अशोक जैन, जमुना साहू, कोलेश्वर प्रजापति, संतोष मोदी, राधेश्याम साहू, डॉ के एन प्रसाद इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


