
उदित वाणी चांडिल: मंगलवार को पाटा टोल प्लाजा में एक 608 मालवाहक वाहन ने जमशेदपुर से रांची की ओर जा रही महिंद्रा एक्सयुवी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटनाग्रस्त कार की पिछले भाग के परखच्चे उड़ गए। मंगलवार की दोपहर को लगभग 12 बजे पाटा टोल प्लाजा में टोल टैक्स देने के लिए काले रंग की एक्सयूवी कार (जेएच01एफआर 6363) रुका था उसी क्रम में पीछे से आ रही तेज रफ्तार 608 ट्रक (डब्लूबी 19एल 6612) ने महिंद्रा कार को जोरदार टक्कर मारी जिससे कार की पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। संयोग रहा कि जोरदार टक्कर होने के बाद भी किसी प्रकार की जान-माल का क्षति नहीं हुई है। उक्त सड़क दुर्घटना में कार में सवार दो बच्चे सहित सात यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को जमकर फटकारा। लोगों द्वारा ट्रक के चालक से ठोकर मारने की वजह पूछे जाने पर गाड़ी का ब्रेक फैल होना बताया है। मौके पर मौजूद अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी आकाश दास ने घटना को लेकर बताया कि पाटा टोल बूथ पर पीछे से एक 608 ट्रक ने आगे टोल टैक्स देने के लिए खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। पाटा टोल बुथ के इर्द-गिर्द सड़क दुर्घटना की नजारा आम हो गई है। टोल बुथ प्रबंधक की लापरवाही से यहां टोल के दोनों ओर सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ी वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती है। वहीं मामले को लेकर भादुडीह पंचायत के मुखिया बुद्धेश्वर बेसरा ने कहा कि रात के समय बिजली कटने पर टोल प्रबंधन
डिजी पर आधी लाइट्स चालू कर काम निकालता है इससे भी टोल पर अपार संभावना बनी रहती है। बता दें की इससे पूर्व तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने टोल के समीप अवैध पार्किंग पर रोक लगाने को लेकर सख्त निर्देश दिया था लेकिन स्थिति आज भी जस की तस है।

