
उदित वाणी कांड्रा: कांड्रा मोड़ स्थित बालीडीह मैदान में सिञ दिशोम महल की ओर से परगना नंदलाल टुडू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई ।जिसमें झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री रामदास सोरेन शामिल हुए।इस बैठक में समाज में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप एवं समाज के कुछ लोगों के द्वारा बाहरी लोगों के साथ देने पर उनका नहीं चलने देने पर जोर दिया गया।इस दौरान जल संसाधन मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि मुझे भी इस बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। मांझी बाबाओ के द्वारा मेरे सामने कुछ समस्याओं को रखा गया जिसका समाधान जिला स्तर पर हो सकता है। उसके लिए मैने यहां एक प्रतिनिधिमंडल बना दी है और मैने उपायुक्त महोदय से बात की। उपायुक्त महोदय ने मंगलवार को सुबह 11:00 बजे प्रतिनिधिमंडल को बुलाया है। राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आदिवासियों की भलाई एवं राज्यवासियों के भलाई के लिए जो भी कार्य किये जा रहे हैं वह काबिले ए तारीफ है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ेंगे ।
वहीं समाजसेवी रामदास टुडू ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरोध में भी विचार किया गया। मांझी बाबाओ के मानदेय को लेकर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलेगा। कुछ बाहरी लोग समाज से जुड़कर समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। समाज को दो भागों में बांट दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी जो संस्कृति है और हमारी जो पहचान है तीर धनुष उसको संरक्षित रखना है उसको बचा कर रखना है ।बताते चले कि इस बैठक में 65 गांव के मांझी बाबा उपस्थित थे।वही इस बैठक में मुख्य रूप से परगना नंदलाल टुडू ,समाजसेवी सह ग्राम प्रधान कृष्णा बास्के, समाजसेवी रामदास टुडू, मांझी बाबा रवि हांसदा ,मांझी बाबा बाजोल मार्डी, मांझी बाबा गणेश मांझी, मांझी बाबा विजय बास्के , मांझी बाबा गुलिया बेसरा, मांझी बाबा दारा सिंह सोरेन ,मांझी बाबा सुशील हांसदा, मांझी बाबा भीम हेंब्रम , मांझी बाबा जयराम मार्डी, मांझी बाबा रामसाज बास्के, मांझी बाबा बोजनाथ बास्के, मांझी बाबा बीरम मुर्मू के साथ साथ कार्यक्रम में सोनाराम मार्डी, गोरखा हांसदा, धरमू माझी, जोगेंद्र मार्डी विदूर माझी देव मार्डी मौजूद रहे ।

