
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में एम टाइप मैदान, आदित्यपुर स्थित प्रवीण सेवा संस्था के पूजा पंडाल जाने वाले मुख्य रास्ते की मरम्मत कराई जा रही है. इस क्रम मे एम-01 से लेकर पूजा पंडाल तक के रास्ते में क्षतिग्रस्त सड़कों की पिचिंग कराई जा रही है, ताकि आवागमन के क्रम में दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े. उल्लेखनीय है कि विभिन्न एजेंसियों के द्वारा किये गये भूमिगत कार्यों की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त है.
Advertisement
<

