
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः एनआईटी कैम्पस, आदित्यपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अमर बहादुर सिंह 28 वर्षों की सेवा के पश्चात आज सेवानिवृत हो गये. इस अवसर पर स्कूल परिसर में आहूत संक्षिप्त कार्यक्रम में श्री सिंह को शॉल ओढ़ाकर और पौधा, उपहार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. साथ हीं सेवा अवधि में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का स्मरण किया गया. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सह एआरओ ओ पी मिश्रा प्रमुख रुप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन जया रोहतगी तथा अनिता गौतम ने संयुक्त रुप से किया.
Advertisement
<

