
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर पुलिस के द्वारा ब्राऊन शूगर के विरुद्ध अवैध कारोबार के विरुद्ध मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर में छापामारी की गई. इस दौरान ब्राऊन शूगर की खरीद-बिक्री करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से कुल 19 (उन्नीस) पुड़िया ब्राऊन शूगर, दो मोबाईल फोन तथा यामाहा मोटर सायकिल संख्या-जेएच05डीई/6636 बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर के एच रोड निवासी का खलील अंसारी का पुत्र सादिक तथा आरआईटी मोड़, आदित्यपुर के पास स्थित बेल्डीह बस्ती निवासी मनोज गुप्ता का पुत्र अजीत कुमार गुप्ता का नाम शामिल है, जिन्हें कि न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड सख्या-338/2024, दिनांक 12.09.2024, धारा-17(ए)/21(ए)/25एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. ब्राऊन शूगर के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा आदित्यपुर थाना कांड संख्या-374/2021, दिनांक 24.10.2021, धारा-17(बी)/21(बी)/25एनडीपीएस एक्ट की प्राथमिकी अभियुक्त मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर के एच रोड (इमामबाड़ा के पास) जावेद अंसारी उर्फ ललटू की पत्नी को नाजिया परवीन को गिरफ्तार कर विगत 8 सितंबर को जेल भेजा दिया गया था. आदित्यपुर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस अवर निरीक्षक धीरंजन कुमार, जयराम सोनी, विनोद टुडू, विपुल कुमार ओझा तथा सशó पुलिस बल शामिल थे.

