
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः मोटल मधुवन, आदित्यपुर में अध्यक्ष रुपेश कतरियार की अध्यक्षता में संपन्न हुई इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ऑर्गनाईजेशन (इसरो) कार्यकारिणी की दूसरी मासिक बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाों को बहाल करने जैसे मुद्दों पर प्रमुख रुप से चर्चा की गई. बैठक में संगठन के कार्यकलापों पर चर्चा की गई. साथ ही प्रति माह कार्यसमिति की बैठक आहूत करने की बात भी कही गई. उद्योगों से होल्डिंग टैक्स वसूले जाने के मुद्दे पर अध्यक्ष रुपेश कतरियार ने कहा कि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया जियाडा के अधीन है अथवा नगर निगम के, राज्य सरकार को इसकी स्थिति सरकार स्पष्ट करनी होगी। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों और नालियों के साथ स्ट्रीट लाइटों की बदहाली दूर करने हेतु प्रयास करने की बात भी कही गई. श्री कतरियार ने बताया कि बैठक में सरकार के 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने के संबंध में बनाई गई नियोजन नीति पर भी चर्चा की गई तथा बताया गया कि इसरो द्वारा जल्द ही झारखंड सरकार की नियोजन नीति से उद्योगों को जोड़ने के लिए कैंप आहूत किया जायेगा.
पुलिस अधीक्षक के प्रहरी और बीट पुलिसिंग की सराहना इसरो कार्यकारिणी की बैठक में पिछले दिनों आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी-डकैती के बढ़ते अपराध को रोकने के लिए प्रतिनिधि मंडल द्वारा सरायकेला एसपी मुकेश लुनायत से मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस प्रहरी और बीट पुलिसिंग शुरू किए जाने पर पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताते हुए प्रयासों की प्रशंसा की गई. इस अवसर पर महासचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष उत्तम चौधरी, तरुण कुमार, असीम कुमार, विनय कुमार सिंह, गौतम महापात्रा रवि कुमार प्रसाद, लोकेश शर्मा, इंद्रजीत सिंह सोखी, नरेश कुमार, अमृतपाल सिंह राही, अमलेश झा, उत्तम कुमार,पंकज झा, समीर सिंह, मनोज कुमार, विकास गर्ग, चंद्रभूषण सिंह, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे.

