
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगाँठ पर आहूत देशभक्ति आधारित सामूहिक गान तथा सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में एनआईटी डीएवी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. इस दौरान स्कूल के प्रतिभागियों द्वारा की गई प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया. समूह गान प्रतियोगिता का संचालन स्कूल के संगीत शिक्षक नीलांजन मित्रा ने तथा सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का संचालन निकिता एवं श्वेता दूबे ने संयुक्त रुप से किया.
Advertisement
<

