उदित वाणी सरायकेला : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को कोर्ट से जमानत मिलने पर खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मामले में न्याय मिला. उन्होंने कहा कि जिस जमीन के जुड़े केस में हेमंत सोरेन को इडी ने गिरफतार किया था, उसमें हेमंत सोरेन का दूर दूर तक कोई हाथ ही नहीं था. गागराई ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे थे. हेमंत सोरेन के द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों से विपक्ष व भाजपा घबरायी हुई थी. तभी एक सोची समझी षडयंत्र के तहत लोस चुनाव से पूर्व केंद्र सरकार के इशारे पर इडी के द्वारा हेमंत सोरेन को बेवजह पांच माह तक जेल में डाल कर परेशान किया गया. न्याय पालिका ने न्याय करते हुए हेमंत सोरेन को जमानत दिया है. सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं.
— इडी का ध्यान भाजपा के नेताओं की ओर क्या नहीं जाता दशरथ गागराई ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद भाजपा के भी कई नेता मंत्री व मुख्यमंत्री रहे है. अर्जुन मुंडा व रघुबर दास की ओर इशारा करते हुए कहा कि पूर्व में सीएम व सांसद रहे भाजपा के नेताओं के नेताओं भी इडी का ध्यान जाना चाहिये. इडी सिर्फ दल विशेष के नेताओं को टारगेट कर प्रताडित करने का आरोप लगाया. निर्दलीय विधायक सरयु राय भी कई बार भाजपा के पूर्व सीएम पर भी सवाल उठा चुके है. इडी को भाजपा नेताओं की भी जांच करनी चाहिये. ऐसे में इडी की निष्पक्षता पर भी सवाल उठने के साथ साथ लोगों का भरोसा भी समाप्त कम होगी. इडी को निष्पक्ष तरीके से जांच करना चाहिये. इडी एक स्वतंत्र जांच एजेंसी है, परंत यह केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने का काम रही है.
विस चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेगी जनता विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर हेमंत सोरेन के मान सम्मान पर चोट पहुंचाने का कार्य किया गया. आने वाले विस चुनाव में राज्य की जनता इसका हिसाब करेगी और भाजपा को सबक सिखायेगी. गागराई ने कहा कि जनता का हेमंत सोरेन के प्रति हमेशा स्नेह रहा है और आगे भी रहेगा. हेमंत सोरेन को जमानत मिलना झारखंड की जनता का जीत है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: केंद्र सरकार ने षडयंत्र कर हेमंत सोरेन को फंसाया था, कोर्ट से मिला न्याय : गागराई
Advertisement
<


