
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) के द्वारा आज सुंदरनगर थाना चौक मे शरबत वितरण कार्यक्रम आहूत किया गया. प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 2.45 बजे तक चले इस कैंप में कुल 1400 लीटर शरबत, 30 किलो चना और 15 किलो गुड़ का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडली के संरक्षक देवव्रत घोष, उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा, सुंदरनगर ब्रांच प्रमुख सुनील पसरिजा, मंटू सिंह मोदक, मानिक गोराई, मास्टर अनिमेष गोराई, नरेश कुमार टुडु, टॉनिक राम महतो, ज्योति गुलाटी, धर्मेंद्र यादव, दीक्षित, ऋषि, दिनेश कुमार साह, सुमन मंडल आदि उपस्थित थे।
Advertisement
<

