
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को लोकसभा चुनाव में बिहार की पाँच संसदीय सीटों पर मिली शानदार जीत की खुशी में लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज पासवान के नेतृत्व में आज दिन्दली बाजार, आदित्यपुर में लड्ड़ू का वितरण किया गया. साथ हीं उम्मीद जताया गया कि पार्टी आम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी. इस अवसर पर दयाशंकर मिश्रा, अनिल पासवान, राणा राऊत, अविनाश कुमर, सुदामा सिंह, आलोक मिश्रा, कुन्दन थापा, अजय यादव, कृति गोराई, नागेन्द्र प्रसाद, विनोद पंडित, करिया यादव, पप्पू पंडित, राजेश प्रसाद, सोमनाथ मिश्रा, सुनील पासवान, संतोष पासवान, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

