
उदित वाणी सरायकेला : केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खरसावां में पूर्व प्राथमिक विद्यालय, खेलारीसाई के बूथ नंबर 172 में मतदान किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा ने भी मतदान किया।वोट देने से पूर्व वीडियो कॉल के माध्यम से श्री मुंडा ने अपनी मां से बात कर उनका आशीर्वाद लिया। मां मेरे लिए प्रेरणा है, मां मेरे लिए शक्ति है। सभी से निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान अवश्य करें।

Advertisement
<

