
उदित वाणी जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया रोड नम्बर 19 निवासी राकेश तिवारी के घर से ग्रिल तोड़कर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. सोना का 10 ग्राम का चैन, एक अंगूठी और चांदी का सामान चोरी कर लेते गए हैं. इसके अलावा करीब 20000 रूपये नगद की भी चोरी चोरों ने की है. बताया जाता है कि जब चोरी की घटना हुई उसे समय घर पर कोई व्यक्ति नहीं थे. चोरों ने खाली घर को देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना तत्काल कदमा पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
Advertisement
<

