
उदित वाणी सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में पांचवी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी , अनैतिक हरकत किए जाने का मामले पर पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक भूतनाथ महतो को उरमाल गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।एसडीपीओ चांडिल सुनील कुमार राजबार ने बताया कि तीन दिन पूर्व एक गांव में सरकारी नव प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर पांचवी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी , अनैतिक हरकत किए जाने का मामले सामने आया था।बच्ची के परिजनों ने चौका थाना में पूरे घटना की लिखित शिकायत की थी, इस मामले पर जांच उपरांत शिक्षक भूतनाथ महतो पर प्राथमिक के दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला प्रकाश में आने के बाद शिक्षक फरार था, उसे रुमाल गांव से गिरफ्तार किया गया है।

