
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आरआईटी थानांतर्गत मीरुडीह बस्ती में 18 साल की एक युवती ने अपने घर में फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय युवती अपने घर में अकेली थी. सूचना मिलने के बाद स्थल पर पहुँची आरआईटी पुलिस के द्वारा मामले की जाँच शुरु कर दी गई है. पुलिस के द्वारा मृतिका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. वहीं, पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया है.
Advertisement
<
